फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक, क्लीनर की मौत, चालक ने कूदकर बचाई जान

Tue, 20 Feb 2024 08:31 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली में एक ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इस दौरान करंट लगने से क्लीनर की मौत हो गई, जबकि चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव सिक्का के निकट ट्रक के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से क्लीनर की मौत हो गई। वहीं, चालक बाल-बाल बच गया। चालक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली और परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए।

सोमवार देर रात को गुजरात के सूरत से कपड़ा लादकर ट्रक सहारनपुर जा रहा था। ट्रक पर चालक जनमेस निवासी गांव पनहना थाना टीकरी जिला नूंह हरियाणा और क्लीनर वसीम निवासी गांव लोहिंगा थाना टीकरी जिला नूंह हरियाणा थे। जब ट्रक आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में गांव सिक्का के निकट पहुंचा तो लघु शंका के लिए चालक ने ट्रक को हाईवे से नीचे कच्चे में उतारकर रोक दिया। उसी दौरान ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन का तार ट्रक से छू गया। इसकी जानकारी चालक व क्लीनर को नहीं लग पाई। ट्रक रुकने पर क्लीनर ने ट्रक की खिड़की के कुंडे को पकड़ कर जैसे ही नीचे उतरने के लिए जमीन पर पैर रखा तो हाईटेंशन लाइन का तेज करंट लगा और वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। इसी दौरान लाइन का करंट बंद हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mission 2024: अखिलेश ने कैराना सीट पर चला ये दांव, इकरा को टिकट मिलने पर बदले समीकरण, होगा कांटे का मुकाबला

विज्ञापन

इसके बाद चालक ने खिड़की से कूदकर जान बचाई। चालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्लीनर को गंभीर हालत में निकट के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन शामली पहुंचे।

यह भी पढ़ें: BSP का मास्टर प्लान: अखिलेश-जयंत की राहें जुदा होते ही मायावती ने की मुस्लिम-दलित मतों में सेंधमारी की तैयारी

थाना प्रभारी ने बताया कि चालक की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें