फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डेंगू-मलेरिया का संदिग्ध मरीज मिलने पर 24 घंटे में पहुंचेगी टीम

Thu, 29 Oct 2026 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। डेंगू और मलेरिया का संदिग्ध मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे के अंदर संबंधित क्षेत्र में पहुंचकर निरोधात्मक कार्रवाई करेगी। शासन ने मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए निर्देश जारी किए हैं। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। जिले में जलालाबाद निवासी डेंगू पीड़ित महिला रीतू की मौत हो चुकी है, जबकि तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मलेरिया के भी तीन मामले सामने आ चुके हैं।
शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में फागिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव और घर-घर जाकर लार्वा की जांच करने को कहा गया है। मरीजों की जानकारी यूडीएसपी पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज रेफर करने और अस्पतालों में दवाओं व जांच किट का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला मलेरिया विभाग की परामर्शदाता राजेश कुमारी ने बताया कि संदिग्ध मरीज मिलने पर स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंचकर रोकथाम की गतिविधियां कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें