फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। थानाभवन थानाक्षेत्र के जलालाबाद-गंगोह मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश गांव कादरगढ़ में पांच दिन पहले हुई डकैती के मामले में फरार चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे थानाभवन पुलिस और एसओजी टीम के साथ जलालाबाद से गंगोह जाने वाले मार्ग पर खानपुर पुलिया पर बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि दो बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। सूचना मिलने पर एसपी सुकीर्ति माधव भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि घायल बदमाश का नाम नीरज बावरिया निवासी बचन सिंह कालोनी मुजफ्फरनगर है।
पांच दिन पहले चार सितंबर की रात को गांव कादरगढ़ में बिजेंद्र के घर पर हुई डकैती की घटना में यह बदमाश फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक और डकैती के दौरान लूटा गया जेवर अंगूठी, लाकेट और कुछ नकदी बरामद हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। एसपी ने बताया कि कादरगढ़ में हुई डकैती की घटना में बुधवार को दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। नीरज बावरिया इस गैंग का सरगना था, जिसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें