फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छेड़छाड़ से तंग आकर मदरसे की छात्रा ने खाया जहर, मौत, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे एएसपी

Tue, 14 Nov 2023 05:25 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : मदरसे में पढ़ने वाली छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर जहर खाकर जान दे दी। इस घटना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में चौसाना क्षेत्र के एक गांव में मदरसे में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर जान दे दी। बताया गया कि छात्रा ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की गई।

विज्ञापन


वहीं, घटना की जानकारी लगने पर झिंझाना एसएचओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम को बुलाकर परीक्षण कराया गया। उधर, आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंटों का वेस्ट यूपी कनेक्शन..., खूब फल-फूल रहा नकली नोटों का कारोबार, तहसीम-नफीस ने खोले बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि मदरसे में पढ़ने वाली छात्रा ने जहर खाकर अपनी जान दी है। परिजनों ने गांव के 20 वर्षीय युवक पर तंग करने व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी का कहना है कि मामला दर्ज कर कारवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, शाहदरा के रहने वाले छह दोस्तों की दर्दनाक मौत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें