फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानियत भूल गई महिला: शौच के लिए पांच रुपये न देने पर व्यक्ति का गिरेबान पकड़ घसीटा, जमकर काटा हंगामा

Tue, 21 Nov 2023 07:46 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली में एक महिला कर्मचारी इंसानियत ही भूल गई। शौच के लिए पांच रुपये न देने पर महिला ने उक्त व्यक्ति का गिरेबान पकड़कर जमीन पर घसीटा। व्यक्ति को जमीन पर घसीटने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
व्यक्ति का गिरेबान पकड़ती महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में शहर कोतवाली परिसर में स्थित सामुदायिक शौचालय में शौच के लिए पांच रुपये नहीं देने पर महिला कर्मचारी ने हंगामा करते हुए एक व्यक्ति का गला पकड़कर उसे घसीटते हुए कोतवाली में अंदर ले जाने की कोशिश की। व्यक्ति पांच रुपये न होने का हवाला देकर छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन महिला ने उसकी बात नहीं सुनी। बाद में कुछ लोगों ने किसी तरह उसे छुड़वाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नगर पालिका परिषद शामली की तरफ से शहर में सामुदायिक सुलभ शौचालय बनवाए गए हैं। इसमें एनजीओ की तरफ से सामुदायिक शौचालयों के संचालन के लिए कर्मचारियों को रखा गया है। मंगलवार को शहर कोतवाली परिसर में स्थित सामुदायिक शौचालय में एक व्यक्ति शौच के लिए गया। वहां तैनात महिला कर्मचारी ने उस व्यक्ति से पांच रुपये शुल्क मांगा। उस व्यक्ति ने पांच रुपये न होने की बात कही तो महिला ने हंगामा कर दिया और उसका गला पकड़कर जबरन घसीटते हुए कोतवाली के अंदर ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह व्यक्ति महिला से छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन महिला नहीं मानी और न ही किसी पुलिसकर्मी ने महिला से उस व्यक्ति को छुड़ाने की कोशिश की।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड फौजी ने खून से रंगे हाथ: सगे भाई को फावड़े से काट डाला, फिर लाश को बाथरूम में छिपाकर हुआ फरार

Trending Videos
विज्ञापन

बाद में कुछ लोगों ने महिला को समझाकर उस व्यक्ति को छुड़वाया। हंगामे के दौरान किसी ने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस संबंध में एनजीओ संचालक अमित राणा का कहना है कि इस मामले की जानकारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पत्नी को मिटाकर खुद भी मिट गया, पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज, दिल दहलाने वाली है वारदात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें