कैराना। सोमवार सुबह पुलिस ने भूरा रोड से एक वैन को पकड़ा। वैन में करीब 70 किलो मावा और एक क्विंटल दूध बताया गया। बाद में पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि मावा और दूध एक शादी के लिए जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने वैन को छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दूध और मावा शादी के लिए जा रहा था।
ग्रामीण से मारपीट, तहरीर दी
कैराना। गांव मलकपुर निवासी इंद्रसैन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रविवार रात 10 बजे वह जंधेड़ी से अपने गांव आ रहा था। बीच रास्ते में बरनावी निवासी एक आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ते हुए उसको सड़क पर घसीटा। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।