कैराना। मोहल्ला गुंबद निवासी शहजाद ने कोतवाली पर शिकायत करते हुए बताया कि सोमवार सुबह वह बाइक पर बाजार से घर की ओर जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक से दूसरी बाइक में साइड लग गई। आरोप है कि इससे क्षुब्ध युवकों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है।
एसडीएम ने की प्याऊ की जांच
कैराना। सोमवार को एसडीएम डाक्टर अमित पाल शर्मा ने गर्मी में लोगों को पेयजल से राहत पहुंचाने के लिए कस्बे में प्याऊ की जांच की। एसडीएम ने पालिका बाजार और किला गेट चौकी के निकट सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित प्याऊ मशीनों का जायजा लिया। उन्होंने यह भी देखा कि प्याऊ पानी भी दे रहे हैं या नहीं। एसडीएम ने आसपास लोगों से भी बातचीत की। इस दौरान तहसीलदार रनबीर सिंह मौजूद रहे।