छात्रों ने लिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
झिंझाना (शामली)। कस्बे के डीसेंट इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का दूसरा दिन स्काउट एंव गाइड के जिला प्रशिक्षण आयुक्त राजसिंह व जिला संगठन आयुक्त लक्ष्मण सिंह ने छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रशिक्षण दिया।
शुक्रवार को कस्बे के डीसेंट स्कूल में शिविर का दूसरा दिन रहा। जिसमें प्रशिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को दिशा ज्ञान, खोज के चिन्ह, सीटी संकेत, प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, आदि का प्रशिक्षण दिया है। इसके अलावा प्रशिक्षण आयुक्त राज सिंह ने दैनिक जीवन में स्काउट के महत्व पर प्रकाश डाला। लक्ष्मण सिंह ने स्काउट जीवन में शिक्षा और आजीविका के क्षेत्र में उपयोगिता के विषय में विस्तार से जानकारी दी है। प्रशिक्षण काल में स्काउट एंव गाइड ने प्रेरणा श्रोत और देश भक्ति से प्रेरित गीतों का आयोजन किया गया। दूसरे दिन के शिविर का शुभारंभ हवन पूजन शिष्टाचार, वंदना से किया गया। अध्यक्षता कॉलेज प्रबंधक आरपी सिंह ने संचालन दिनेश चंद्र शर्मा ने किया है।