हिंदू युवा वाहिनी ने पाक का पुतला फुंका
शामली। कुलभूषण जाधव की पत्नी और माता के साथ पाकिस्तान द्वारा दुर्व्यवहार के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर शिवचौक पहुंचे। वहां पाकिस्तानी सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
रविवार को दोपहर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर शिवचौक पहुंचे। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करके पुुतला फूंक कर रोष प्रकट किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कुलभूषण जाधव की पत्नी और माता के साथ पाकिस्तान द्वारा दुर्व्यवहार करके अमानवीय कार्य किया है। कार्यकर्ताओं ने जाधव की रिहाई के लिए भारत सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किए जाने की मांग की है। हिंदू युवा वाहिनी शामली के जिला प्रभारी बिटू कुमार ने कहा कि पाकिस्तान ने एक सुहागिन का अपमान नहीं देश का अपमान किया है। जिला संयोजक रविंद्र कालखंडे, ने कहा कि हिंदू समाज अपमान के बर्दाश्त नही करेगा। इस मौके पर तहसील प्रभारी यशवीर सिंह कमलदीप भाटिया, मोनित पांचाल, दिनेश कुमार, अमित,अनुज,बंसल, अभिषेक पांचाल, लाखन वाल्मीकि, अजय, मोहित, निखिल आदि मौजूद रहे।
जन्मोत्सव आज
शामली। मां शाकंभरी देेवी सेवा समिति के तत्वावधान में मंशा कुभरी देवी जयंती के अवसर पर छोटी पंजाबी कालोनी एक जनवरी को शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके माता रानी की दिव्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी।