अमर उजाला ब्यूरो
शामली। श्री 1008 पार्श्वनाथ अतिशय दिगंबर जैन मंदिर जैन मोहल्ला की ओर से वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य में पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। पद्म श्री से सम्मानित प्रसिद्ध कवि सुनील जोगी ने अपनी कविता में यूं कहा कि जो जोड़ दे दिलो वह इंसान चाहिए, बस सही अहिंसा चाहिए, सांसद के एक ढेर पर बैठी है दुनिया, इसको तो महावीर का वरदान चाहिए।
बृहस्पतिवार शाम फव्वारा चौक पर हाथीखाना मैदान में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। राजेंद्र जैन, अजय जैन, अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामली के प्रसिद्ध उद्योगपति जेके जेन, आलोक जैन, आशीष जैन, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेश जैन ने चित्र का अनावरण और दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जैन संत विज्ञान सागर महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम शुरू हुए। प्रसिद्ध जैन उद्यमी जेेेके जैन ने बोली की शुरुआत की। खवासी की बोली रमेशचंद जैन, राकेश जैन, राजेश जैन सारथी की बोली प्रवीण जैन, पारस जैन, मनोज जैन, कुबेर की बोली ललित जैन, अक्षत जैन, सनद महेंद्र, इंद्र की बोली उर्मिला जैन ने ली।
दिल्ली से आई कल्पना शुक्ला ने मां सरस्वती की वंदना से किया। कहा कि आडवाणी, जसवंत सिंह की तन से मिट्टी पलीत है जब से दोनों ने समझ लिया था। हास्य कवि लटूूरी लट्ठ हास्य कवि राम हो रामवाला शरासन न हो, अंधे हो अंधो जैसा प्रशासन न हो, देश ऐसा बनाने चलो, हम चले द्रोपदी तो हो, लेकिन दुशासन न हो। अलवर से आए विनीत चौहान ने कहा कि इतना खून नही छिड़का कि मौसम फागी हो जाए, सेना को इतना मत रोको सैनिक बागी बागी हो जाए। बलवंत बल्लू ने अपनी कविता में यूं कहा सब कुछ बताऊंगा फायदे में, लंगडे होते हैं कितने फायदे में, लगड़ा भूख से नहीमरता क्यों कि वो भीख मांगने से नही डरता। नैनीताल से आई गौरी मिश्रा ने अपनी कविता में यू कहा नजर भर कर जो मैं अशिया को देख लेती है उस पल में गुलस्तिाओं को देख लेती हूं सफर में रखती हू आइना, उस आइने में अपनी मां को देख लेती हूं।
पद्म श्री से सम्मानित प्रसिद्ध कवि सुनील जोगी ने अपनी कविता मे यूं कहा कि जो जोड़ दे दिलो वह इंसान चाहिए, बस सही अहिंसा चाहिए, सांसद के एक ढेर पर बैठी है दुनिया, इसको तो महावलीर का वरदान चाहिए। कवि सम्मेलन मेें सकल जैन समाज व कांधला, कैराना, मुजफ्फरनगर, के जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक रवि जैन, मयक जैन, वैभव जैन, प्रवीण जैन, कमल जैन, राजीव जैन, सचिन जैन, मोहित जैन, वीरेश जैन जेके जैन एडवोकेट, अरविंद जैन, अनिल जैन, अंकुर जैन, राजेश जैन, सलेक चंद जैन अमित जैन, मौजूूूद रहे।
अमर उजाला ब्यूरो
- अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन