बाबरी। गठवाला खाप के थांबेदार स्वर्गीय बाबा सीताराम मलिक बहावड़ी की चौथी पुण्यतिथि गांव तलवा माजरा स्थित सिद्ध मंदिर के प्रांगण में मनाई गई।
सुबह लगभग साढ़े आठ बजे मंदिर प्रांगण में हवन का आयोजन किया गया। हवन पुरोहित पंडित जगदीश शर्मा ने कराया। यजमान वर्तमान गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह रहे। बाबा श्यामसिंह ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के साथ मिलकर किसानों की लड़ाई के लिए अनेक आंदोलनों में हिस्सा लिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष के पति व भाजपा नेता प्रसंन चौधरी, जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा, सरबीर मलिक प्रधान, नरेश मलिक, जयवीर मलिक, पप्पू कुड़ाना, रमेश अमीन, किरणपाल, अनुज चौधरी आदि क्षेत्र के सैकड़ों व्यक्ति मौजूद रहे।