फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली- दुल्लाखेडी थानाभवन रोड की आरईएस के अधिशासी अभियंता ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़क की जांच की
विज्ञापन

शामली। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन शामली दुल्लाखेड़ी से थानाभवन रोड की ग्रामीणों की शिकायत पर आरईएस के अधिशासी अभियंता ने मौके पर पर जाकर जांच की। उन्होंने बताया कि जांच के बाद सड़क की कमियों को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत शामली से दुल्लाखेड़ी से थानाभवन मार्ग तक स्वीकृत मिली थी। 11.5 किमी लंबाई वाली सड़क की निर्माण लागत 412.83 लाख रुपये आंकी गई थी। योजना के तहत इस मार्ग का निर्माण एक मई 2017 से प्रारंभ करके 30 अप्रैल 2018 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था। केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से बनने वाली सड़क के प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा को सड़क का प्रस्तावक बनाया गया था। आरईएस विभाग के ठेकेदारों द्वारा यह मार्ग शामली के मुंडेट कला-बधेव पूर्वी यमुना नहर पुल से लेकर बधेव गांव तक पूरा किया गया है। बधेव के ग्रामीण नितिन देशवाल ने इस मार्ग को मानक के अनुरूप न बनाए जाने व निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाकर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र तोमर को शिकायत की गई थी। केंद्रीय ग्रामीण मंत्री के निर्देश पर शामली से दुल्लाखेड़ी से थानाभवन मार्ग की आरईएस के अधिशासी अभियंता जवाहर सिंह को जांच के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को ग्रामीण सड़क योजना को देख रहे आरईएस के अधिशासी अभियंता जवाहर सिंह शामली के पूर्वी यमुना नहर पुल मुंडेट कला- बधेव पुल से लेकर बधेव गांव तक सड़क के निर्माण की जांच की। जांच के बाद आरईएस के अधिशासी अभियंता जवाहर सिंह ने बताया कि सड़क की साइड क्षति ग्रस्त हो गई थी। सड़क की कमियों को पूरा कराया जाएगा। जांच के दौरान नितिन देशवाल, अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव अनुज बंसल मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि सड़क में ठेकेदार द्वारा तारकोल की मात्रा कम प्रयोग की गई है। सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है व सड़क की मोटाई भी तय मानक से कम है। सड़क जगह जगह से उखड़ रही है। एक ही बरसात में सड़क खत्म हो जाएगी। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा विभाग को अवगत कराया गया था, जिस पर कोई सुनवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें