फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद केंद्रों पर व्यवस्था पूर्ण करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कृषि मंडी समिति के सचिवों को निर्देश दिया है कि गेहूं खरीद शुरू होने से पहले ही खरीद केंद्रों पर व्यवस्था पूर्ण करा ली जाएं। ताकि गेहूं बेचने आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि रबी विपणन वर्ष 2018-19 के लिए जिले में 22 गेहूं खरीद केंद्र खोले जाएंगे। एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होनी प्रस्तावित है। इसके संबंध में विशेष सचिव की तरफ से भी आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुए है कि गेहूं खरीद केंद्रों पर व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषकों की सुविधा की व्यवस्था, इलेक्ट्रानिक कांटा, छन्ना, नमी मापक यंत्र, बैनर, प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण, किसानों का पंजीयन और क्रय का प्रचार-प्रसार, मंडी यार्डों में क्रय केन्द्रों के लिए चबूतरों का आवंटन करा लिया जाए। मंडी समिति सचिवों को निर्देश दिया है कि सभी तैयारियां पूर्ण कराकर जिला विपणन अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें