शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी निवासी अक्षय अपने साथी सौरभ के साथ किसी काम से शामली आ रहा था। सिंभालका के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा झिंझाना क्षेत्र के गांव खेड़की निवासी महिला जगवती अपने पुत्र सोने के साथ कही जा रही थी। किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गई।
वारंटी का चालान किया
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक में 2011 में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे हत्यारोपी प्रताप पुत्र हरपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी करने के बाद उसका चालान कर दिया।