फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 सरकारी विभागो समेत 491 बकायादारो की बिजली गुल, कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिलेभर में बिजली बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाकर पहले दिन 19 सरकारी विभागों समेत 491 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं। अभियान के तहत विद्युत निगम ने 12 लाख 50 हजार रुपये बिजली बिल के रूप में राजस्व वसूला है। ि जिले में 94, 594 बिजली के बकायेदार है। रविवार को विद्युत निगम के अफसरों की टीम गठित करके जिलेभर में बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत तहसीलदार कैराना, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, ग्रामीण क्षेत्र की सीएचसी समेत 19 सरकारी विभाग के बकाया होने पर 491 ग्रामीण उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि बकाया नहीं देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें