फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण में 78 अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण में 78 अनुपस्थित
विज्ञापन

शामली। पंचायत चुनाव की दो मई को होने वाली मतगणना के संबंध में दूसरे दिन दो पारियों में थानाभवन और ऊन ब्लाक के 1020 मतदान कार्मिकों प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे दिन प्रशिक्षण में दोनों पारियों में 78 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। तीसरे दिन शनिवार को पूर्वी यमुना नहर के किनारे भैंसवाल के जंगल में जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में सुबह दस बजे से लेकर बारह बजे तक 265 मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण होगा।
शुक्रवार को भैसवाल गांव के पास जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में दूसरे दिन थानाभवन, ऊन ब्लाक मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर कंडेला राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डाक्टर अमित मलिक ने मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। दूसरे दिन दोनों सत्रों में मतगणना के प्रशिक्षण में 1020 मतगणना कामिकों में से 78 मतगणना कार्मिक अनुपस्थित रहे। प्रथम पारी में 40 और दूसरी पारी मे 38 मतगणना कार्मिक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने अनुपस्थित मतगणना कार्मिकों को शनिवार को अंतिम मतगणना प्रशिक्षण में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। अंतिम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले मतगणना कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम्य विकास परियोजना अधिकारी ज्ञानेश्वर तिवारी ने बताया कि शनिवार को 265 मतदान कार्मिकों का सुबह दस बजे से लेकर 12 बजे तक अंतिम प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

- ऊन ब्लाक के 29 गांवों के सबसे पहले आएंगे चुनाव परिणाम
शामली। दो मई को होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना में ऊन ब्लाक के 29 गांवों के सबसे पहले चुनाव परिणाम आएंगे। प्रथम टेबिल पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। सुबह आठ बजे से मतगणना शुुरू होने वाले गांवों में हसनपुर, राझड, ढिंढाली, बझेड़ी, नौंनागली, सिंकदरपुुर, कमालपुर, बिडौली, नाई नंगला, सकौती, मालेंडी, टपराना, पाथुपुरा, दथेड़ा, शामली, श्यामला, नाईनंगला नवीन, जैनपुर छतैला, कबीरपुुर अहतमाल, चौसाना, भोगीमाजरा, खोड़समा, पिंडौरा जहांगीरपुर, भाटू, मुंडेट खादर, हथछोया, मछरौली, खेेडी जुनारधन और सीगरा गांवों की सबसे पहले चुनाव परिणाम आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें