फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज अदा कर कोरोना के खात्मे की मांगी दुआएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जुमे की नमाज अदा कर कोरोना के खात्मे की मांगी दुआएं
विज्ञापन

शामली/कैराना/गढ़ीपुख्ता। जिले में रमजान माह के तीसरे जुमे की नमाज शहर तथा आसपास क्षेत्रों में कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस के साथ अदा कराई गई।
रमजान माह के तीसरे जुमे की नमाज मुख्य रूप से शहर की जामा मस्जिद में मौलाना शौकीन ने अदा कराई। सोशल डिस्टेसिंग के साथ लोगों को मस्जिद में जाने की अनुमति दी गई। बिना मास्क के किसी भी नमाजी को प्रवेश नहीं दिया गया। इस दौरान शाही इमाम मौलाना शौकीन ने अपने बयान में कहा कि रमजान के महीने में खुदा अपने नेक बंदों के लिए मगफिरत का रास्ता खोल देता है। उन्होंने कहा कि लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में अपने खुदा की राजी है। वहीं जिंदगी और मौत देने वाला है। उसी के हुक्म से दवाईयां भी शिफा देती है। इस दौरान अकीदतमंदों ने खुदा से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निजात दिलाने और देश में अमन चैन कायम करने की दुआ मांगी। जमीयत उलमा-ए हिंद के सदर मौलाना साजिद कासमी ने भी लोगों से अपने घरों में रहने और बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील की।
विज्ञापन

कैराना में रमजान माह के तीसरे जुमे पर कैराना नगर की प्रमुख जामा मस्जिद, अड्डे वाली मस्जिद, सराय वाली मस्जिद, कुरैशियों वाली मस्जिद, दरबार वाली मस्जिद, चांद मस्जिद व पानीपत रोड स्थित इशातुल इस्लाम मदरसे में रोजेदारों ने नमाज अदा की। जुमे की नमाज के बाद में सभी पेश इमाम ने देशभर में फैल रहे कोरोना संक्रमण के खात्मे की दुआएं कराई गई, जिसके बाद सभी रोजेदारों ने अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर कोरोना के खात्मे व देश में अमन, भाईचारा कायम रहने की दुआएं मांगी। जुमे की नमाज के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी मस्जिदों में रोजेदारों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और फेस मास्क लगाया।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता व क्षेत्र के गांव बुंटा, गुराना, गढ़ी अब्दुल्ला खां ,पलठेड़ी आदि में रमजान माह के तीसरे जुमे को सभी मस्जिदों में नमाज के बाद कोरोना महामारी को खत्म करने की दुआएं की गई। कोविड-19 की गाइडलाइन के चलते मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ नहीं जुटी। कम संख्या में बारी-बारी से नमाजियों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। इस दौरान कारी आरिफ, मौलाना इमरान ,कारी माजिद, मौलाना अब्दुस्सलाम आदि ने दुआएं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें