फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सीम पर ड्रोन से निगरानी शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सीम पर ड्रोन से निगरानी शुरू
विज्ञापन

कैराना। कैराना लोकसभा उपचुनाव में सीमा पार यमुना के बीच से आने वाले रास्तों पर निगरानी रखने के लिए सीमा पर ड्रोन उड़ान भर रहे हैं।
कैराना लोकसभा क्षेत्र की सीमा हरियाणा से लगती हुई है। दोनों प्रदेशों के बीच यमुना नदी बहती है। इस समय यमुना नदी पूरी तरह सूखी होने के कारण हरियाणा के लोग यमुना के रास्ते यूपी में आ जाते हैं। यमुना के रेत के गुबार से भरी सैकड़ों किलोमीटर लंबी सीमा पर निगरानी रखने के लिए पुलिस प्रशासन ड्रोन की मदद ले रहा है। रविवार को मतदान से एक दिन पहले से ही हरियाणा सीमा से लगते गांव खुरगान, पठेड, मंडावर, बसेडा आदि के यमुना खादर में ड्रोन कैमरों से निगरानी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों के लिए पैरामिलिट्री सतर्क
कैराना। कैराना लोकसभा उपचुनाव को शांतिपूवर्क संपन्न कराने के लिए कैराना के विभिन्न स्कूल कॉलेजों में दो कंपनी बीएसएफ, दो कंपनी सीआरपीएफ तथा एक कंपनी पीएसी की ठहरी हुई थी। मतदान से एक दिन पहले रविवार सुबह ही कैराना कोतवाली से पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को उनके मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें