फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिया तालाब से अवैध कब्जा हटाने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जलालाबाद में मत्स्य पालन के लिए तालाब का ठेका छोड़ा गया, लेकिन उस पर धोबी समाज के कुछ लोग कपड़े धोने का कार्य करते हैं, जिस कारण मछली पालन नहीं हो पा रहा है। मत्स्य पालन समिति के लोगों ने हाईकोर्ट में अपील डाली, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार और थानाभवन थाना पुलिस को तालाब से अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने तहसीलदार शामली को निर्देश दिया कि पुलिस बल साथ लेकर तालाब से अवैध कब्जा हटवाया जाए। यदि कोई व्यक्ति जबरदस्ती करके तालाब पर कपड़े धुलाई करता है और उससे मछलियां मरती हैं, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

चार गांवों में चला अवैध कब्जे हटाने का अभियान
शामली। श्रावस्ती मॉडल के तहत भूमि विवादों का निस्तारण कराने के लिए शुक्रवार को शामली तहसील क्षेत्र के चार गांवों में पहुंची टीमों ने सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटवाए। इस दौरान कोतवाली शामली क्षेत्र के ग्राम लांक में तहसीलदार राकेश त्यागी ने चकबंदी, लेखपाल और कानूनगो को साथ लेकर चकरोड और नालियों से अवैध कब्जे हटवाए। थाना आदर्श मंडी के कस्बा बनत में राजस्व निरीक्षक नरेश मलिक और नकली सिंह के नेतृत्व में जेसीबी मशीन से सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटवाए गए। थानाभवन थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गांव हरड़ फतेहपुर से अवैध कब्जे हटवाए गए। थाना बाबरी के गांव बुटराड़ा में राजस्व निरीक्षक रूपराम के नेतृत्व में टीम ने ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें