फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने सीखा तंबू निर्माण और गांठे लगाना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मंडी रोड स्थित वीवी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को चल रहे तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर्स शिविर के दूसरे दिन प्रशिक्षकों ने तंबू निर्माण, गांठे लगाना आदि का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. वेद कुमारी ने ध्वजारोहण कर किया। ध्वजारोहण के बाद प्रार्थना और ध्वजगीत कराया गया। जिसके बाद भारत स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त राजसिंह और लक्ष्मण सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को पुल निर्माण और योग के बारे में प्रशिक्षित किया। इस दौरान रेंजर्स प्रभारी डॉ. वंदना, डॉ. मंजू मगन, डॉ. नीना छोकरा, डॉ. प्रताप कुमार, डॉ. बबली, छवि, पिंकी, गुंजन, संगीता, दीपक, अनुज, अरविंद, भीष्म सिंह, प्रताप, विक्की, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें