फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 लाख का बजट पारित

Tue, 17 Oct 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। विकास खंड कैराना कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई, जिसमें गांवों के विकास के लिए चार प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन


सोमवार को विकास खंड कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख नफीसा चौधरी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र पंचायत द्वारा वर्ष 2017-18 में राज्यवित्त आयोग के अंतर्गत 70 लाख के प्रस्ताव पारित किए गए। मनरेगा योजना के तहत श्रम बजट, लोर बजट पारित किया गया।

राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत दो राजस्व गांवों को जोड़ने के लिए संपर्क मार्गों के प्रस्ताव पारित हुए। विकास खंड कर्मचारियों और अधिकारियों आवासों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव पारित हुआ।
विज्ञापन


बैठक में खंड विकास अधिकारी गोपाल कृष्ण द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना तथा तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए एवं पेंशन (वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित पेंशन, विकलांग पेंशन) के संबंध में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन


इस दौरान बीडीओ गोपाल कृष्ण चौधरी, वन रेंजर, बाल विकास विभाग से मंजीत कौर, सहकारिता विभाग से राजीव कुमार के अलावा ग्राम प्रधान सरवेज चौहान, मुंफेद अली, अहसान चौधरी, गोविंद चौहान, फरमान अली, सुरेंद्र, इरशाद अली, दिलशाद आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें