मेगा कैंप में 6716 लोगों को लगे टीके
शामली। जिले में चल रहे मेगा कैंप में मंगलवार को 22 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 6716 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगे हैं। जिले में 30.53 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुुमार सागर ने बताया कि मंगलवार को मेगा कैंप में 81 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इनमें 16 बूथों पर कोवैक्सीन और बाकी सभी बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए। सभी बूथों पर 22 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 6716 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें 3057 लोगों को पहली डोज और 3659 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 30.53 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में वैक्सीन की 666 वॉयल खर्च हुई। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 599482 लोगों को पहली डोज और 197478 लोगों को दूसरी डोज का टीका लग चुका है।