फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागत एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने कार्यभार संभाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नवागंतुक अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने शामली पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। शासन ने एक सप्ताह पहले शामली में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह का गोंडा पीएसी में स्थानांतरण कर दिया था। उनके स्थान पर प्रयागराज मुख्यालय में तैनात एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को शामली भेजा गया था। बृहस्पतिवार को एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने शामली पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है। 1992 के पीपीएस अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव इससे पहले हाथरस, मैनपुरी, बलिया, आजमगढ़, इलाहाबाद, चंदौसी और अंबेडकर नगर में तैनात रह चुके है।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
शामली। मोहल्ला हाजीपुरा निवासी नरगिस ने एएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बुधवार को उनके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। आरोप है तीन लोगों ने बच्चों के साथ मारपीट कर दी। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट और गाली-गलौच करते हुए उसका मोबाइल तोड़ दिया। इस मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। एएसपी ने पीड़िता को मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें