रालोद कार्यकर्ताओं ने सत्यपाल मलिक का पुतला फूंका
कांधला। रालोद कार्यकर्ताओं ने कस्बे में कैंडल मार्च निकालते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री से केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री सत्यपाल मलिक के इस्तीफा लिए जाने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।
बुधवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने कांधला बस अड्डे पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर सत्यपाल सिंह का पुतला दहन करते हुए हंगामा प्रदर्शन किया। इससे पूर्व आक्रोशित रालोद कार्यकर्ताओं ने बैनर , स्लोगन लिखकर कैंडल मार्च निकालते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रालोद नेता विक्रांत जावला, रालोद प्रदेश महासचिव अनवार चौधरी, आशुतोष पंवार , राजन जावला, साजिद, कालू, विनोद पंवार, मुबारक अली, शहजाद , साजिद, पप्पू प्रधान भरसी, नीरज पंवार, राजकुमार, नजर सलमानी , सलमान, शाहनवाज, इकराम, आदि लोग मौजूद रहे।