फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कैम्प मे बकाया लाखों की बकाया वसूली की

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़ी
विज्ञापन

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर खेड़ी में विद्युत कैंप लगाकर उपभोक्ताओं से लाखों रुपये वसूल किए। टीम ने गांव में आधा दर्जन लोगों को बिजली चोरी करते हुए मौके पर हीं पकड़ लिया। टीम ने बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रामपुर खेड़ी में विद्युत निगम की टीम ने बुधवार को महा कैंप लगाया। टीम ने कैंप में बिजली उपभोक्ताओं से तीन लाख पचास हजार रुपये वसूल किए। कैंप में टीम ने बीस उपभोक्ताओं के रजिस्ट्रेशन करने के साथ हीं 15 बिलों, दस मीटरों को चेक किया। कैंप के बाद टीम ने गांव में चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को मौके पर ही बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। टीम ने बीस उपभोक्ताओं को बिजली का बिल जमा नहीं करने पर उनके कनेक्शनों को काट दिया। बाद में जेई अतुल कुमार पांडेय ने थाने पहुंचकर बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जेई राकेश कुमार ने क्षेत्र के कस्बा एलम, नाला और गंगेरू में बिजली उपभोक्ताओं को नोटिस देते हुए सरकार के द्वारा चलाई जा रहीं एक मुस्त योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बकाया बिलों को जमा करने के साथ हीं बिजली चोरी नहीं करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें