फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्यकर अधिकारी को घेरकर माल से लदी ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाणिज्यकर अधिकारी को घेरा, माल से लदी ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कैराना रोड पर वाणिज्यकर विभाग सचल दल के असिस्टेंट कमिश्नर की गाड़ी को सात-आठ बाइक सवार युवकों ने घेर लिया और लोहे से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को छुड़ा लिया। आरोपियों ने ट्रैक्टर से सरकारी चालक को धक्का देकर जबरन नीचे उतार दिया और ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गए। असिस्टेंट कमिश्नर की तरफ से पुलिस में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

वाणिज्यकर सचल दल प्रथम इकाई शामली के असिस्टेंट कमिश्नर आशुतोष पाठक ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 21 जनवरी की शाम करीब साढ़े चार बजे उन्हें सूचना मिली कि बिना कागजों के एक ट्रैक्टर-ट्राली में करीब दस टन सरिया लोड करके कंडेला गांव के रास्ते से कैराना की तरफ जा रही है। इस सूचना पर उन्होंने अपने निजी वाहन से पीछा कर ट्रैक्टर-ट्राली को रुकवा लिया। उन्होंने चालक से माल से संबंधित कागजात मांगे तो उसने माल से संबंधित कोई कागज होने से इंकार कर दिया। असिस्टेंट कमिश्नर के मुताबिक उन्होंने माल से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस अभिरक्षा में देने के लिए सरकारी वाहन चालक दिनेश कुमार को ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठा दिया और उसे पुलिस चौकी तक ले जाने को कहा। कुछ दूर चलने पर गांव मन्ना माजरा के निकट सात-आठ अज्ञात लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राली के आगे बाइक लगाकर रोक लिया और ट्रैक्टर पर बैठे सरकारी चालक दिनेश को धक्का देकर जबरदस्ती नीचे उतार दिया। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर मौके से भाग निकले। असिस्टेंट कमिश्नर ने अपनी गाड़ी से ट्रैक्टर-ट्राली का पीछा करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने अपनी बाइक उनकी गाड़ी के आगे लगाकर रास्ता रोक दिया। इस मामले की सूचना उन्होंने डायल 100 पर दी। सूचना मिलने पर सीओ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। असिस्टेंट कमिश्नर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें