फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांधला। गांव गंगेरू के तौल केंद्र पर गन्ना न तौलने का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा किया। बाद में अधिकारियों ने पहुंचकर तौल शुरू कराई।
थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में नगला शुगर मिल का तौल केंद्र है। इस तौल केंद्र पर गांव गंगेरू, खेड़ाकुरतान, श्यामगढ़ी, गढ़ी दौलत, गढ़ी मियां, गढ़ी रख्खा, इस्सोपुर के साथ ही कई अन्य गांव के किसान गन्ना डालते हैं। अमित, शोभित, देवेंद्र, शौकीन, राहुल, शहजाद, प्रवेज, सोनू आदि के अनुसार बुधवार की दोपहर किसान तौल केंद्र पर अपना गन्ना तौलने के लिए पहुंचे। आरोप है कि तौल लिपिक ने गन्ना तौलने से मना कर दिया और अपने अन्य कामों में लगा रहा। आरोप है कि विरोध करने पर उनसे अभद्रता की। इस पर गुस्साए किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मांग थी कि तौल केंद्र पर गन्ना आने के बाद गन्ने की सही से तुलाई की जाए। हंगामे की सूचना पर पुलिस व गन्ना अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तौल शुरू कराया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें