फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत  

Wed, 21 Nov 2018 11:45 PM IST
amarujala
विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में भैंसवाल रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे की सूचना से मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर को थानाभवन क्षेत्र के गांव ठिरवा निवासी मोहित त्यागी अपने चचेरे भाई जोनी के साथ बाइक से गढ़ीपुख्ता होते हुए शामली आ रहे थे। थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव रामगढ़ के निकट शिव मंदिर के पास शामली की ओर से आ रही एक कार से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मोहित बाइक से उछलकर दूर सड़क पर जा गिरा जबकि जोनी मामूली रुप से चोटिल हुआ। कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया गया। सूचना पर पहुंची आदर्श मंडी पुलिस मोहित को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

हेलमेट लगाया होता तो बच जाती जान 
शामली। पुलिस के अनुसार मोहित के सिर में गहरी चोट थी। यही उसकी मौत की वजह बनी। कार की टक्कर लगते ही मोहित दूर उछलकर सड़क पर गिरा और सिर सड़क पर लगने से घायल हो गया। उसने हेलमेट नहीं लगाया था। यदि मोहित हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच जाती। 
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से युवक घायल 
कांधला क्षेत्र के गांव जिड़ाना निवासी आदेश किसी काम से मुजफ्फरनगर जा रहा था। लालूखेडी के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे आदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें