शामली। जिला मुख्यालय पर जिला जज कोर्ट की स्थापना की मांग को लेकर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बाइक रैली निकाली और मुख्य न्यायाधीश के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन की बैठक बार भवन में हुई। अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि 28 2011 में शामली जनपद का सृजन हुआ और तभी डीएम व एसपी की नियुक्ति हो गई। सात साल बाद भी शामली में जिला न्यायालय की स्थापना नहीं हो पाई है। यदि जल्द ही जिला मुख्यालय पर जिजा जज कोर्ट की स्थापना नहीं की जाती तो अधिवक्ता हड़ताल और प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। बैठक केे बाद अधिवक्ताओं ने बाइक रैली निकाली। इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित एक ज्ञापन डीएम इंद्र विक्रम सिंह को सौंपा गया। इस दौरान अधिवक्ता नीलकमल, राजेश आर्यन, मुकेश गर्ग, ओमपाल सिंह, सतीश चौहान, रवि, प्रदीप पंवार, रामकुमार वर्मा, सतीश मिठालिया, रविंद्र, नीलम पुरी, रामफूल सिंह, रामपाल सिंह, जसपाल राणा, चंद्रभान सिंह आदि मौजूद रहे।