फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक व्यापारियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। शुक्रवार को कैराना पहुंचे लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी डाक्टर राज शेखर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय सिंह राजपूत की अगुवाई में व्यापारियों ने मुलाकात की। ज्ञापन देकर बताया कि वर्ष 2014 में व्यापारी विनोद सिंघल, शिवकुमार उर्फ शंकर और राजेंद्र कुमार उर्फ राजू की बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर हत्या कर दी थी। इसके विरोध में उस समय व्यापारियों का आंदोलन चला था। उस समय मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया गया था। इस मांग को पूरा करने का अनुरोध किया गया। वहीं, व्यापारियों ने नगर में खाली पड़ी पीडब्लूडी की भूमि पर रोडवेज बस स्टैंड स्थापना की मांग की। यहां स्थायी स्टैंड न होने के कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा आदि की बसें बाहर बाईपास से होकर ही गुजर जाती है। सरकारी अस्पताल में चिकित्सा सुविधा का अभाव दूर कराने सहित डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड मशीन एवं चिकित्सकों की तैनाती कराई जाएं। व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएं। डग्गामार वाहनों को बंद कराने की मांग की। इस दौरान महामंत्री अनिल कुमार गुप्ता, वरुण सिंघल, मोबिन, यासीन, आसिफ, मनीष, राहुल बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें