मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल के पास एक ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार दंपति तथा उनकी बेटी सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
मेरठ निवासी गौरव अपने पत्नी अनीता, बेटी मित्रा सहित चार लोग घर सिंभालका में स्थित अपने रिश्तेदार ब्रिजपाल के यहां आए हुए थे। जब वह यहां से लौट रहे थे। शनिवार की सुबह जब वह काबड़ौत पुल के पास पहुंचे तो पीछे से आए ट्रक ने कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार लोग घायल हो गए। इस दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और चोटिल हुए कार सवारों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उनका इलाज किया गया है।
शांतिभंग की आशंका में चालान
शामली। क्षेत्र के गांव झाल में एक व्यक्ति झगड़ा कर रहा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची झगड़ा कर रहे युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह बाज नहीं आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी इंसाफ का शांतिभंग में चालान कर दिया।