शामली। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जिले में डेंगू के संदिग्ध मरीजों के लिए गए 55 सैंपलों को एलाइजा जांच के लिए मुजफ्फरनगर भेजा गया है। उधर, गांव गंदेवड़ा में डेंगू का एक संदिग्ध मरीज मिलने पर स्वास्थ्य टीम ने एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। इस दौरान जांच में 35 में से तीन घरों में लार्वा ब्रीडिंग पाई जाने पर नष्ट कराया गया।
जिले में अब तक 125 मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले में डेंगू के संभावित मरीजों के लिए गए 55 सैंपलों को एलाइजा जांच के लिए मुजफ्फरनगर भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग एलाइजा जांच के बाद ही डेंगू को प्रमाणिक मानता है। उधर, गांव गंदेवड़ा में डेंगू का एक संदिग्ध मरीज का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मरीज की सूचना पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव गंदेवड़ा में पहुंची। स्वास्थ्य टीम ने गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। इस दौरान 35 घरों में जांच की गई, जिसमें तीन घरों में लार्वा ब्रीडिंग मिलने पर उन्हें नष्ट कराया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि 55 सैंपलों को एलाइजा जांच के लिए मुजफ्फरनगर भेजा गया है। गांव गंदेवड़ा में तीन घरों में लार्वा ब्रीडिंग मिलने पर उसे नष्ट कराया गया है। गांव में बुखार की स्थिति सामान्य है।