शामली। मां शाकंभरी देवी के जन्मोत्सव पर जिले के मंदिरों में यज्ञ का आयोजन किया गया। भंडारों में श्रद्धालुओं को कढ़ी-चावल, हलवा- पुरी एवं सब्जी का प्रसाद वितरित करके पुण्य कमाया। पूरा दिन मां शाकंभरी के जयकारे गूंजते रहे।
शहर में शिव चौक पर श्री जयहनुमान सेवा मंडल की ओर से मां शाकंभरी देवी के जन्मोत्सव पर मां का विशाल दरबार सजाया गया। सुबह यज्ञ का विधि विधान मुख्य यजमान संतोष देवी, लाला सुरेश चंद से संपन्न कराया गया। इसके बाद कन्याओं का पूजन सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल ने संपन्न कराया। विजय कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित करके भंडारे का शुुभारंभ किया। इस मौके पर बीएसएम स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने जरूरतमंद बच्चों को जर्सी, टोपे आदि वितरण किए। शामली नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग, सतीश जैन, शशि अरोड़ा, डाक्टर मंजू अग्रवाल, मनोज मित्तल, यशपाल पंवार, पवन गोयल, खुशीराम अरोड़ा आदि मौजूद रहे। पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर में मां शाकंभरी देवी सेवा समिति की ओर से भंडारे के उपलक्ष्य में पंडित प्रशांत कुमार ने यजमान डाक्टर उमेश कुमार के परिवार को हवन-यज्ञ विधिविधान से संपन्न कराया। डाक्टर अनिल बंसल व प्रवीण बंसल ने कन्याओं का पूजन कराया। इस मौके पर संदीप सिंघल, डाक्टर उमेश कुमार, राकेश गोयल, वीरेंद्र बालियान, राकेश गोयल, ऋतु बंसल, सुशील गौतम, नरेंद्र बंसल, सुषमा तायल, डाक्टर आरके ढाका, विपिन बंसल, लव कुमार बंसल, नरेंद्र स्वरूप बंसल, अनुरोध सिंघल, सतीश जैन आदि मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष डाक्टर अनिल बंसल ने बताया कि मां शाकंभरी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की एक बस श्री हनुमान धाम गेट से रवाना होगी।
उधर, मां शाकंभरी के जन्मोत्सव पर हनुमान रोड, अग्रसैन पार्क के सामने कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। शाम पांच बजे शहर के बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर में मां शाकंभरी की विशेष पूजा अर्चना शुरू की गई। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष धनराज पारवा, पवन बजरंगी समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।