- दो खरीद केंद्रों पर खरीदा गया 72 क्विंटल धान
फोटो...
शामली। आखिर जिले में थानाभवन मंडी और इस्सौपुर खुरगान खरीद केंद्रों पर 72 क्विंटल धान की खरीद हो गई। इसके अलावा छह खरीद केंद्रों पर धान का एक भी दाना नहीं खरीदा गया है।
जिले में एक अक्तूूबर से आठ धान खरीद केंद्र खोलकर धान की खरीद की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई। पिछले 25 दिनो में आठ खरीद केंद्रों में से सिर्फ दो खरीद केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो पाई है। कैराना क्षेत्र के इस्सौपुर खुरगान पर मात्र पांच क्विंटल और थानाभवन मंडी में मात्र 67 क्विंटल धान खरीदा गया है। डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि शामली, कांधला, झिंझाना, ऊन, कैराना बाईपास आर्यपुरी गढ़ीअब्दुला एट गंदेवड़ा छह खरीद केंद्रों पर एक दाना धान का नहीं खरीदा गया है। शनिवार को शामली मंडी में भारतीय खाद्य निगम के खरीद केंद्र पर सल्फा, चनूसा गांव के किसानों द्वारा लाए गए धान का नमूने की जांच रिपोर्ट सहारनपुर से अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद निर्णय लिया जाना था कि यह धान खरीदा जाना है, अथवा नहीं। भारतीय खाद्य निगम के सहारनपुर संभाग के अधिकारी मोहन सिंह रावत के अनुसार प्रयोगशाला में नमूना का प्रशिक्षण लेने वाले अधिकारी के बाहर होने के कारण नमूना जांच रिपोर्ट तैयार नहीं हो पाई है। अभी तक भारतीय खाद्य निगम के छह खरीद केंद्रों पर सहारनपुर जिले के चार खरीद केंद्रों पर मात्र 296 क्विंटल धान की खरीद हो पाई है।