फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर के ज्यादातर एटीएम चल रहे कैशलेस, उपभोक्ताओं को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यादातर एटीएम चल रहे कैशलेस, उपभोक्ताओं को परेशानी
विज्ञापन

शामली।
शहर के अधिकतर बैंकों के एटीएम कैशलेस नजर आ रहे हैं। नतीजतन हर रोज उपभोक्ताओं को कैश की परेशानी हो रही है। एटीएम भी बैंकों के साथ ही बंद हो जाते है। कुछ खुले भी रहते हैं तो उनमें कैश नहीं मिलता।
जनपद में आए दिन उपभोक्ताओं के सामने कैश की परेशानी बढ़ती जा रही है। आए दिन बैंक बंद होते ही उपभोक्ता शहर के एटीएम पर कैश निकालने के लिए निकलते है तो ज्यादातर एटीएम कैशलेस, खराब और बंद की स्थिति में ही नजर आ रहे हैं, जिस कारण आए दिन बैंकों के अधिकारियों के प्रति उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। अवकाश के दिन तो एटीएम में कैश न मिलना उपभोक्ता की सबसे बड़ी परेशानी है। अधिकारियों का कहना है कि ग्राहक बैंकों में कैश निकाल ज्यादा रहा और जमा कम कर रहा है। बुधवार को शहर के ज्यादातर एटीएम की स्थिति खराब मिली। जिसमें वर्मा मार्किट स्थित इंडियन बैंक का एटीएम बैंक बंद होने के बाद शटर बंद मिला। मैन रोड स्थित ओरियंटल ऑफ कॉमर्स का एटीएम दोपहर बाद बंद मिला। एसबीआई बैंक के एटीएम में कैश नहीं डाला गया। जिसमें जमा करने वाली मशीन भी है। यदि कोई ग्राहक कैश जमा कर गया तो दो से चार ग्राहकों को कैश मिल पाया। उसके बाद वह भी खाली ही नजर आया। एसबीआई बैंक के अन्य कई एटीएम भी बंद ही चल रहे है। धीमानपुरा फाटक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम ने उपभोक्ताओं को कैश मिला, जहां पर भीड़ उमड़ी रही। एटीएम पर मिले उपभोक्ता राहुल बनत, कपिल मालैंडी, अमित सिसौली ने बताया कि जरूरतों के लिए पैसे निकालने थे। एक दर्जन से ज्यादा एटीएम पर चक्कर काट चुके हैं। किसी में भी कैश नहीं मिला। काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए नोट कम आने से हो रही कैश की समस्याएं
शामली। पिछले कई दिनों से बैंकों में नई करेंसी कम आने से बैंकों के एटीएम बंद पड़े हुए हैं। बैक पुराने नोटों को छांटने में ढिलाई बरत रहा है।
जिले में 108 बैकों की शाखाए हैं। सभी बैंकों में नई करेंसी 2000 के नोट कम आ रहे हैं, जिससे बैंकों में नई करेंसी के अभाव में स्टेट बैंक समेत कई बैंकों में कैश की समस्याएं बन रही है। स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक राव अनिल सिंह ने बैंक की कैश की समस्या पर चुप्पी साध गए हैं। मगर, बैक के आला अफसर ने दबी जुबान से स्वीकार किया है कि बैकों में नई करेंसी कम आने से यह समस्या बन रही है। पंजाब नेशनल बैंक के एलडीएम हरपाल तोमर भी कम कैश की समस्या को स्पष्ट भी नहीं बता रहे है। उ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें