शामली।
सेंट आरसी फॉर हायर एजूकेशन बनत के प्राचार्य सतेंद्र कुमार ने बताया कि कॉलेज में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं की एमकॉम द्वितीय वर्ष की मौखिक परीक्षा 22 अप्रैल को होगी। परीक्षा रविवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को प्रथम वर्ष की अंकतालिका और द्वितीय वर्ष का प्रवेश पत्र लेकर पहुंचने की अपील की। सभी छात्र-छात्राओं को सुबह 9.30 बजे केंद्र पर पहुंचना होगा।