शामली। जिले के कांग्रेेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में दलित-अल्पसंख्यक, पिछड़े व आदिवासियों पर उत्पीड़न के विरोध में सामूहिक उपवास रखा। महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा।
सोमवार को भाजपा की राष्ट्र विरोधी, समाज विरोधी व सांप्रदायिक सौहार्द को खत्म करने एवं दलित अत्याचार के विरोध में जिला कांग्रेेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेेेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सामूूूूहिक अवकाश रखा। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम को देकर अवगत कराया कि भाजपा के शासन में भय व आतंक का माहौल है, आम आदमी सुुरक्षित नहीं है। दलित-अल्पसंख्यक व पिछड़ो पर अत्याचार करके उनकी आवाज का दबाया जारहा है। पेट्रोल, डीजल, गैस की महंगाई से आम जनता त्रस्त है। मौके पर बाबूखां, राजेश कुमार कश्यप, जेके जैन, लोकेश राणा, ठाकुर लाखन सिंह, सुुुरेश पाल सेनी, अमित डिंपल शर्मा, अशोक जैन, प्रदुमन चौधरी, रामकिशोर पारचा, रामकिशोर पारचा, रामकुमार शर्मा, राधेलाल शर्मा, रामकुमार प्रधान, सलामत अंसारी, फरमान अली, नीरज भार्गव, प्रवीण पांचाल, ठाकुर संजय सिंह, नासिर चौधरी, नीरज, सतेंद्र पारचा, आलम, अंकित, अंकुर, सुल्तान सिंह, यशपाल कपूर, सियानंद, बबलू कुमार मौजूद रहे।