फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपले पथाई करने से रोकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। तहसील शामली क्षेत्र के गांव लांक निवासी लोगों ने डीएम को शिकायत पत्र देकर बताया कि वह आबादी के पास स्थित जमीन पर उपले पथाई करते हैं, जबकि ग्राम प्रधान और अन्य लोग उक्त जमीन पर खेल का मैदान बनाना चाहते हैं। उन्हें उपले पाथने से रोका जा रहा है तथा विरोध करने पर धमकी दी जा रही हैं। उनकी मांग है कि उन्हें उपले पथाई से न रोका जाए। इस दौरान शिमला, पिंकी, बाला, बिरमला, रेखा, सुनीता, ओमवती, बबली, नीतू, रामकुमार, ऊषा, कमलेश, मुनेश, रूपा, राजकली, सतबीरी, प्रेमो आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

हाजी इलियास बने नगराध्यक्ष
शामली। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की कस्बा एलम में शुक्रवार को बैठक हुई। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कस्बा एलम में हाजी इलियास को नगराध्यक्ष और मोहम्मद खुर्शीद को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस दौरान मास्टर जाहिद, मोहम्मद हसन, अलीमुद्दीन, बाबूराम उपाध्याय, परवेज सैफी, खलील, विनोद, गुलफाम, अकबर, विपिन पुंडीर, इकबाल, इरशाद और अब्दुल समद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें