फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरू ही माता-पिता प्रभु के समान- संतमंगलदास

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। संत मंगलदास महाराज ने कहा कि गुरु ही माता-पिता और प्रभु के समान हैं। संत रविदास ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर सर्वसमाज सुधार को एक दिशा प्रदान की। गुरु ही ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग दिखाता है। इसीलिए गुरु को भगवान का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को ब्लाक रोड पर मोहल्ला रामसागर में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का एक दिवसीय सत्संग समारोह आयोजित किया गया। संत शिरोमणि संत गुरु रविदास शिक्षा सेवा के संरक्षक संत प्रदुमनदास की अध्यक्षता में हुए सत्संग में गुरुरविदास की महिमा का गुणगान किया गया। संत मंगलदास ने कहा कि संत रविदास एक जाति- धर्म के नहीं थे, बल्कि पूूरे समाज को जाति समाज से ऊपर उठकर समाज सुधार व जोड़ने के लिए कार्य किया। इस मौके पर संत हरद्वारी दास बैरागी बिहार, नग्गुजी डेेेरा बाबा लाल दास हरियाणा, संत राधेश्याम, संत रामराज, संत बिरजू इलाहाबाद, संत रामचंद्र दास, मास्टर विपिन धारिया, बाबूराम पाहिवाल, रतन सिंह, राकेश कुमार, मुकेश धारिवान, राजेश कुमार समेत पंजाब और हरियाणा के श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें