जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश
शामली।
सहारनपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक अहिबरन सिंह ने आरके इंटर कॉलेज में निर्माणाधीन 27 दुकानों के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए।
आरके इंटर कॉलेज में 27 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। डॉक्टर सतेंद्र वर्मा व उमेश सिंह ने इन दुकानों के निर्माण पर आपत्ति जताते हुए डीएम, डीआईओएस और मुुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के साथ ही संयुक्त शिक्षा निदेशक को शिकायत भेजी थी। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी कॉलेज प्रबंध समिति को पत्र भेजकर स्वीकृत मानचित्र के आधार पर अनुमति लेकर दुकान निर्माण कराने का निर्देश दिया था, लेकिन उसका अनुपालन नहीं किया गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक अहिबरन सिंह ने 23 जून को जिला विद्यालय निरीक्षक एसएन सिद्दीकी को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि आरके इंटर कालेज में दुकानों के निर्माण की जानकारी नहीं है। इस मामले की जानकारी कराकर कार्रवाई कराएंगे।