जिले में 4838 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
शामली। जिले में 49 बूथों पर हुए टीकाकरण में 7350 के लक्ष्य के सापेक्ष 4838 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 18 से 44 साल तक लोगों को 34 बूथों पर टीके लगाए गए। 5500 के लक्ष्य के सापेक्ष 3754 लोगों को टीके लगे हैं। इनमें 3326 लोगों को पहली डोज और 428 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 68.25 प्रतिशत टीकाकरण और 376 वॉयल खर्च हुईं।
इसके अलावा 45 प्लस के लोगों को 15 बूथों पर टीके लगाए गए। 1850 के लक्ष्य के सापेक्ष 1184 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें 698 को पहली डोज व 496 को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। 64 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। जिले में 4838 लोगों को टीके लगे हैं।
दूसरे दिन नहीं मिला कोरोना का नया केस
शामली। जिले में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना का नया केस नहीं मिला है। एक मरीज स्वस्थ हुआ है, जिसे डिस्चार्ज कर दिया गया। अब जिले में सक्रिय केस की संख्या तीन रह गई है।