शामली । जिले भर में अनंत चतुर्दशी के साथ दशलक्षण पर्व का समापन हो गया है। भगवान बासु पूजा के साथ मोक्ष कल्याणक पर 51 किलो का लड्डू चढ़ाया गया। अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना के साथ दान दिया।
मंगलवार को शहर के धर्मपुरा स्थित आदिनाथ मंदिर में दशलक्षण पर्व पर के अंतिम दिन मुख्य यजमान निर्मल जैन, जिनेंद्र जैन एडवोकेट, अमित जैन, अमर जैन, भगवान वासु की की पूजा करके मोक्ष कल्याणक पर 51 किलो का लड्डू का चढ़ाया हैं। इस मौके पर कोमलचंद्र जैन ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराई। इस मौके पर सुशील जैन, प्रवीण जैन, चीकू जैन, अंकित जैन, अरविंद जैन, सुधा जैन, गौरव जैन, अभिषेक जैन, अरुण जैन, मयंक जैन, राजेश जैन, सचिन जैन, तरुण जैन, सुनील जैन आदि मौजूद रहे। आगामी नौ सितंबर को शहर में जैन समाज की ओर से शहर में भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। आठ सितंबर को रथ यात्रा की बोली कार्यक्रम और कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
शाकुंभरी के दर्शन के लिए बस रवाना
शामली (ब्यूरो)। मां शाकुंभरी देवी सेवा समिति के तत्वावधान में श्रद्धालुओं की बस मां शाकुंभरी देवी के दर्शनों के लिए रवाना हुई । श्रद्धालुओं की बस को संस्था के संरक्षक नरेंद्र स्वरूप बिंदल और विपिन बंसल ने हरी झंडी दिखाकररवाना किया। संस्था के अध्यक्ष डाक्टर अनिल कुमार बंसल ने बताया कि 43 माह से चतुर्दशी के दिन मां शाकुंभरी देवी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना की जा रही है। अब एक बस कार्तिक माह से प्रत्येक माह शुक्रताल जाया करेगी। इस मौके पर संदीप सिंघल, डाक्टर उमेश कुमार, महेश चंद, राकेश कुमार गर्ग, राजेंद्र गुप्ता, मेघश्याम, वीरेंद्र बालियान, अनिल संगल, दुर्गेश ,पवन जिंदल, रेखा गोयल, प्रवीण बंसल, बीना, सुुुरेशचंद, संदीप जैन मौजूद रहे।