फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

फसली ऋण माफी योजना के तहत किसानों के बैंक खाते आधार से जोड़ने में लापरवाही बरतने वाले बैंक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी ने भारतीय स्टेट बैंक के जोनल मैनेजर को पत्र भेजा है। वहीं, आधार फीडिंग की धीमी गति वाले बैंक प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कृषकों के खाते आधार से जोड़ने के कार्य की समीक्षा की, जिसमें पाया गया कि 32 बैंक शाखाओं ने 60 प्रतिशत से कम कार्य किया है, जबकि भारतीय स्टेट बैंक की नौ बैंक शाखाओं का प्रतिशत 50 से भी कम है। इनमें मुंडेट खादर बैंक शाखा ने तो सिर्फ 15.82 ही खातों को आधार से जोड़ा है। ऋण माफी की प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना के तहत जिले के 58 हजार किसानों को ऋण माफी का प्रमाण पत्र दिया जाना है, लेकिन इसमें उन्हीं किसानों को प्रमाण पत्र मिलेंगे, जिनके खाते आधार से जुड़ गए हैं। इस कार्य के लिए बीते एक सप्ताह से जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं, बावजूद इसके बैंक अधिकारियों द्वारा आधार फीडिंग में गंभीरता नहीं बरती जा रही है। इसके चलते जिलाधिकारी ने मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक के जोनल मैनेजर को पत्र भेजकर जिला समन्वयक विनोद सिन्हा तथा आधार फीडिंग में 15 प्रतिशत ही कार्य करने वाले मुंडेट खादर के शाखा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। इसके अलावा 60 प्रतिशत से कम फीडिंग करे वाले बैंक शाखा प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें