फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33640 लोगों की हुई स्क्रीनिंग, टीबी के संदिग्ध लक्षण वाले 53 नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
33640 लोगों की हुई स्क्रीनिंग, टीबी के संदिग्ध लक्षण वाले 53 नमूने लिए
विज्ञापन

शामली। सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान के तहत जिले में 33640 लोगों की स्क्रीनिंग गई, जिनमें 53 लोगों में टीबी के संदिग्ध लक्षण मिलने पर उनके नमूने लिए गए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है, जिनकी अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
जिले में सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान बुधवार से शुरू हुआ है। यह अभियान 22 मार्च तक 10 कार्य दिवस में चलेगा। जिले की कुल आबादी में से 20 प्रतिशत यानि 316231 लोगों की स्क्रीनिंग कर टीबी रोगी की पहचान करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में 110 स्वास्थ्य टीमें और 22 सुपरवाइजर घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रहीं हैं। टीम में शामिल तीन सदस्य आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम घर-घर जाकर दो सप्ताह से ज्यादा खांसी, बलगम में खून आना, लगातार बुखार रहने आदि लक्षण वाले लोगों को चिह्नित करने का काम कर रही है। प्रत्येक टीम को प्रतिदिन 50 घरों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य दिया गया है। यह कार्यक्रम कैराना, थानाभवन, शामली और कांधला क्षेत्र में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी रोगी खोज अभियान के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि पहले दिन बुधवार को जिले में स्वास्थ्य टीमों ने लगभग 5500 घरों में जाकर 33640 लोगों की स्क्रीनिंग की है, जिनमें टीबी के संदिग्ध लक्षण वाले 53 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद टीबी के मरीजों के बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें