फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नौ केंद्रों पर 3313 अभ्यर्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिछले साल की तुलना में इस बार 1013 अभ्यर्भी ज्यादा पंजीकृत
विज्ञापन

- प्रशासन की तरफ से आब्जर्वर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रतिनिधि किए नियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में आगामी छह जुलाई को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। नौ केंद्रों पर 3313 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पिछले साल की तुलना में इस बार 1013 अभ्यर्थी अधिक हैं। प्रशासन की तरफ से स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रतिनिधि नियुक्त कर दिए गए हैं।
बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 छह जुलाई को प्रस्तावित है। बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार जिले में 3313 अभ्यर्थी परीक्षा में पंजीकृत है।
विज्ञापन

पिछले साल की तुलना में इस बार 1013 अभ्यर्थी अधिक है। पिछले साल पंजीकृत 2300 अभ्यर्थियों की छह केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। इस बार अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने पर परीक्षा केंद्र छह से बढ़ाकर नौ बनाए गए हैं। इनमें जिला मुख्यालय पर छह केंद्र, एक कैराना में और दो केंद्र कांधला में बनाए गए हैं। दो केंद्रों पर 500-500, तीन केंद्रों पर 400-400, तीन केंद्रों पर 300-300 और एक केंद्र पर 213 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर दो पर्यवेक्षक, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक केंद्र प्रतिनिधि की नियुक्ति प्रशासन द्वारा कर दी गई है। बीएड प्रवेश परीक्षा के जिला नोडल समन्वयक वीवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि छह जुलाई को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में नौ केंद्रों का निर्धारण किया गया है। 3313 अभ्यर्थी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

दो पाली में होगी परीक्षा
जिला नोडल समन्वयक डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि छह जुलाई को बीएड की प्रवेश परीक्षा पहली पाली में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। अभ्यर्थी परीक्षा में पारदर्शी किट में पैन, पेंसिल, आई कार्ड, पहचान पत्र और फोटो ही ले जा सकेेंगे। कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस, घड़ी आदि की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्र में एंट्री दी जाएगी।
परीक्षा केंद्र और अभ्यर्थियों की स्थिति:
केंद्र का नाम - अभ्यर्थियों की संख्या
वीवी पीजी कॉलेज शामली - 500
विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय कैराना - 500
आरके इंटर कॉलेज शामली - 400
चंदनलाल नेशनल इंटर कॉलेज कांधला -400
हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली -400
राजकीय बालिका महाविद्यालय कांधला - 300
बिग्रेडियर होशियारसिंह इंटर कॉलेज शामली -300
देशभक्त इंटर कॉलेज शामली - 300
श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली - 213
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें