फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत कार्य 31 तक पूरा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। बाढ़ - सूखा, राहत व जिला आपदा प्रबंधन अग्नि कांड कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि यमुना नदी के क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत का काम 31 मई तक पूरा कर ले। जिससे बरसात के दिनों में कोई समस्या पैदा न हो सके।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मेेें बाढ़ - सूखा, राहत व जिला आपदा प्रबंधन अग्नि कांड कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यमुना नदी के किनारे भड़ी मुस्लिम, मुस्तफाबाद मंगलोरा मंडावर समेत तटबंधों कटाव निरोधक संरचनाओं की सुरक्षा हेतु बाढ़ से पूर्व तैयारियां 31 मई तक पूरा कर लें। बाढ़ संबंधित सूचनाएं जिला आपदा प्रबंधन को प्रेरित करेंगे। संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर उनके साथ बैठक करें। डीएम ने कहा कि अग्निकांड से प्रभावित कृषकों को जल्द से जल्द सहायता मुहैया कराने मौके पर जाकर अग्निकांड से प्रभावित कृषकों को फॉर्म भरा कर कार्रवाई पांच दिन के अंदर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ एवं सूखा तथा अग्निकांड से सुरक्षा प्रबंधों की समय से पूरा करने और विभाग के अधिकारी को तत्काल मरम्मत एवं रखरखाव की कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ कराया जाए। अग्निकांड पर काबू करने के लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में हर समय तैयार हालत में रहते हैं। उन्होंने सिंचाई चिकित्सा खाद एवं रसद, लोक निर्माण विभाग पशुपालन, जल निगम, पुलिस, शिक्षा विभाग परिवहन को योजनाओं के बारे में कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अग्नि कांड की घटना कमी लाने के उद्देश्य प्रशासन द्वारा जागरूकता उत्पन्न करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कार्य श्रेष्ठ एवं डॉक्टर तथा आपदा ट्रेनर एवं राजस्व विभागों के लेखपाल राजस्व निरीक्षक नायब तहसीलदार गठित करके गांव गांव जाकर लोगों को अग्निकांड से बचाव के लिए तरीके समझाए। जिससे अग्निकांड की घटनाओं में जान माल की रक्षा में मदद मिले। बैठक मेें सीडीओ विवेक त्रिपाठी, एडीएम आनंद कुमार शुक्ला, एएसपी राजेश श्रीवास्तव, एसडीएम सदर सुरजीत सिंह, एसडीएम ऊन सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार सदर प्रीति सिंह, तहसीलदार ऊन चंद्रकांता तहसीलदार रणवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें