सीएमओ कार्यालय पर संविदा कर्मचारियों का धरना जारी
शामली। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
प्रदेशीय आह्वान पर शामली में सीएमओ कार्यालय पर संविदा कर्मचारियों का धरना चल रहा है। बुुधवार को तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। धरनारत कर्मचारियों का कहना है कि उनकी समान काम समान वेतन, संविदाकर्मियों का स्वास्थ्य सेवाओं में समायोजन करने और नए पदों पर भर्ती करने समेत कई मांगें लंबित है, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है, जिससे उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हुमायूं खान, डीपीएम आशुतोष, विपिन गुप्ता, राहुल त्यागी, डाक्टर साइस्ता, संगीता, शबी आजम आदि मौजूद रहे।