फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात में हुआ ओमपाल-विक्की का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र में एनकाउंटर के दौरान मारे गए बदमाश ओमपाल हजारी और विक्की सैनी के शव रविवार रात उनके घर पहुंचे। इसके बाद आधी रात में ही दोनों के शवों अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बड़गांव और सरसावा थाना क्षेत्र में एक माह के भीतर हुई दो हत्याओं के साथ ही कई मुकदमों में वांछित चल रहे थानाभवन क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी ओमपाल तथा जलालाबाद निवासी सुमित उर्फ विक्की के साथ रविवार तड़के पुलिस से मुुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दोनों बदमाश मारे गए थे। इसके बाद पोस्टमार्टम होने पर दोनों के शव रविवार रात में उनके घर लाए गए। पहले तो परिजन कह रहे थे कि सोमवार सुबह रिश्तेदारों के आने पर अंतिम संस्कार कराएंगे, लेकिन बाद में कुछ लोगों की मौजूदगी में दोनों के शव का अंतिम संस्कार रात में ही करा दिया गया। दिन निकलते ही आसपास के लोग ओमपाल के घर पहुंचने शुरू हो गए थे। तब उन्हें पता चला कि अंतिम संस्कार तो रात में ही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें