फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन कार्य का नहीं मिला भुगतान, तो डीआईओएस कार्यालय में करें शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए ने शिक्षकों को भुगतान नहीं मिलने पर नाराजगी जताई
विज्ञापन

शामली।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने पिछले दो वर्षों से शिक्षकों द्वारा किए मूल्यांकन कार्य का पैसा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि धनराशि का गलत तरीके से प्रयोग करने की आशंका है, जिसके लिए जांच समिति का गठन किया गया है। उन्होंने धनराशि न मिलने वाले शिक्षकों से कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को डीआईओएस अनुराधा शर्मा ने बताया कि पिछले दो वर्षों से जनपद का आरके इंटर कॉलेज बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन केंद्र बनता आ रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ शिक्षकों ने शिकायत की है कि अभी तक उन्हें मूल्यांकन कार्य करने का अभी तक भी पारिश्रमिक भुगतान नहीं किया गया है। वहीं, मूल्यांकन के सापेक्ष आई धनराशि का गलत तरीके से दुरुपयोग करने की भी शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि इसकी जांच के लिए जांच समिति गठित की गई है, जिसमें राजेंद्र कुमार कौशिक वित्त एवं लेखाधिकारी की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य किया है और अभी तक उनके खाते में धनराशि नहीं पहुंची है वह सभी डीआईओएस कार्यालय में वरिष्ठ सहायक अजय खैवाल के पास अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मामला सही पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें