फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठा नदी को पुर्नजीवित करने उद्देश्य से बनेंगें तीन चेक डैम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। काठा नदी को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से लघु सिंचाई खंड शामली ने जिला योजना में वर्ष 2018-19 में एक करोड़ 35 लाख 42 हजार रुपये की लागत से तीन चैकडेम बनाने का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा है।
विज्ञापन

बरसाती काठा नदी जो सहारनपुर जिले की नकुड़ तहसील के नया गांव से निकलकर शामली जिले के कैराना तहसील के पास मवी के पास यमुना नदी में गिरती है। 123.89 किमी लंबाई वाली काठा नदी वर्षाकाल के अलावा सूखी रहती है। काठा नदी को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से कार्ययोजना तैयार की गई थी। जिसमें सहारनपुर जिले के हंगावली रजबाहे को क्रास करने वाली तीतरो कट ड्रेन द्वारा काठा नदी में 30 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराने की 543.64 लाख की एक परियोजना तैयार हुई थी। इस पर गत वर्ष एक करोड़ रुपये की धनराशि का आवंटन हुआ था, लेकिन परियोजना में धनांवटन के अभाव में यह अधूरी है।
काठा नदी को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से लघु सिंचाई खंड शामली ने काठा नदी पर जमालपुर, रंगाना व बीबीपुर हटिया में चेक डैम की कार्य योजना वर्ष 2018-19 के लिए तैयार की है। लघु सिंचाई खंड शामली के अधिशासी अभियंता आर के शुक्ल ने बताया कि काठा नदी पर जमालपुर में 46 लाख 7 हजार रुपये, रंगाना गांव में 45 लाख 20 हजार रुपये, बीबीपुर हटिया में 42 लाख 15 हजार रुपये की लागत से चेक डैम का इस्टीमेट जिला योजना में बनाकर शासन को भेजा गया है। शासन से कार्ययोजना पर धनराशि आवंटन की स्वीकृति आने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पांच सालो में जिले में बने है 14 चैकडेम
शामली। लघु सिंचाई विभाग द्वारा वर्ष 2012 से लेकर 2017 तक 14 चेक डैम जिला योजना में तैयार किए हैं। जिनमें खानपुर नाला पर सोहजनी उमरपुर, थानाभवन क्षेत्र के पट्टी कालरु, भैसवाल नाले पर झिंझाना -होंसगपुर, सिलावर नाले पर जंधेड़ी, फतेहपुरनाले पर जसाला, सिलावर नाले पर सिलावर, खानपुर नाले पर खानपुर, सिलावर नाले पर गुराना गांव, फतेहपुर नाले पर ताहिरपुर भभीसा, सिलावर नाले पर भैसवाल नहर माजरा, सिलावर नाले पर काजीपुर ठिरवा, खानपुर नाले पर सोहजनी उमरपुर चेक डैम जिला योजना का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें